फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक कॉलेज से निष्कासित

Sat, 03 Jan 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शिकोहाबाद रोड स्थित महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षक को महाविद्यालय से निकाल दिया गया। पीड़ित छात्रा ने कोतवाली नगर में शिक्षक मुकेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें लिखा है कि 30 दिसंबर को परीक्षा के दौरान मुकेश ने महाविद्यालय परिसर में ही उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें