फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शिक्षक के साथ 14 लाख रुपये की ठगी

Thu, 21 Aug 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निवेश के नाम पर एक शिक्षक को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया। मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराया और पत्नी के नाम से प्रथम सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) आवंटित कराएं। इसके बाद 4 बार में 14 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन


जनता इंटर कॉलेज अवागढ़ में तैनात शिक्षक विवेक कुमार दुबे ने बताया कि 4 जून को एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप पर निवेश से संबंधित संदेश आया। निवेश में रुचि दिखाई तो साइबर ठग ने एक ग्रुप में जोड़ दिया।
इसके बाद 360 वन एचएनवी नाम का मोबाइल एप डाउनलोड कराया। इस एप पर पत्नी प्रमिला देवी के नाम से खाता बना लिया और कई स्टाॅक व ओटीसी खरीदकर 2 आईपीओ आवंटित कराए। साइबर ठग ने 7 जुलाई को 1.50 लाख, 14 को 2 लाख, 24 को 5 लाख, 25 को 5.50 लाख रुपये खाते में डलवा लिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खाते में 8020800 रुपये दिखाई दे रहे थे। जब निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकल पा रहे थे। इसके बाद इन लोगों से कहा तो 29 लाख रुपये और मांगे। निवेश को निरस्त करने की मांग की तो मना करते हुए धमकी दी। इससे स्पष्ट हो गया है कि साइबर ठगी हुई है। सीओ सदर व साइबर पर्यवेक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें