फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कलावा बांधने और टीका लगाने से मना करने पर छात्र आक्रोशित, पहुंचे थाने; पुलिस ने लिया संज्ञान

Thu, 17 Aug 2023 03:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में अध्यापक द्वारा कलावा बांधने और टीका लगाने से मना करने पर छात्र आक्रोशित हो गए। वह थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस मामले का संज्ञान लेकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Etah News: कलावा बांधने और टीका लगाने से मना करने पर छात्र आक्रोशित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार को एक निजी स्कूल में अध्यापक द्वारा छात्रों को कलावा पहनने और टीका न लगाने का दबाव बनाया जा रहा है। यही पूजा करके स्कूल आने और धार्मिक नारे लगाने से भी रोका जा रहा है। स्कूल के छात्र एकत्र होकर थाने पहुंचे। पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


मामला राजा का रामपुर थाना क्षेत्र स्थित आरबीएल आर्य इंटर कॉलेज का है। यहां पढ़ने वाले छात्र गुरुवार को थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि स्कूल में प्रवीण नाम के अध्यापक हैं। वह छात्रों को कलावा पहनकर और टीका लगाकर स्कूल आने के लिए मना करते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- UP: आगरा के इस रेस्टोरेंट में मिलता है ना सिर्फ घर जैसा खाना, बल्कि महिला सशक्तीकरण की भी दिखती है झलक

विज्ञापन

यहीं नहीं वह कहते हैं कि पूजा भी मत किया करो और न ही कोई धार्मिक नारे लगाओ। बताया कि हमारे घरवालों ने जब स्कूल जाकर बात की तो प्रधानाचार्य मनोज ने भी अध्यापक का साथ दिया। कहा कि यदि यह बात कहीं बाहर बताई तो स्कूल से नाम काट देंगे। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पंचायत में शांत हुआ प्रसव के बाद विवाहिता की मौत पर बरपा हंगामा, जानें पंचों ने पक्षों को कैसे किया राजी ?
 
विज्ञापन

छात्रों की शिकायत पर पुलिस कॉलेज पहुंची। इस दौरान अध्यापक प्रवीण और प्रधानाचार्य मनोज स्कूल में नहीं मिले। प्रबंधक ने बताया कि अध्यापक प्रवीण से लिखित में माफीनामा लिया जा चुका है। उन्होंने आगे से ऐसा नहीं करने की बात कही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें