फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताए प्रोजेक्ट तैयार करने के गुर

Sat, 08 Aug 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान प्रयोगशाला के बाद मौजूद शिक्षक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के तहत शैक्षिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करने की प्रक्रिया, प्रोजेक्ट तैयार करने और उसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के करीब 30 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट रिपोर्ट के दौरान विषय चयन, समस्या की पहचान, उसके वैज्ञानिक समाधान तथा शोध प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। साथ ही प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सावधानियों और प्रस्तुतीकरण के तरीकों पर भी चर्चा की गई।
प्रशिक्षकों ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और शोध की प्रवृत्ति विकसित करना है। विद्यार्थियों को अपने आसपास की समस्याओं को पहचानकर उनके समाधान पर आधारित प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रजीत राव ने विद्यार्थियों को अच्छे से अच्छा प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने अपने सवाल पूछे, जिनका प्रशिक्षकों ने समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें