फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

Thu, 08 Oct 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्री अधिकारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को आयकर कार्यालय पर मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गौर न किया तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे आयकर अधिकारी रामदुलारे ने पदोन्नति, पेय रिवीजन, आधारभूत सुविधाएं और दैनिक वेतन भोगी को स्थाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उक्त मांगों को लेकर काफी समय से पत्र व्यवहार किया जा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में आज धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन उग्र होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सचिन, वीरेंद्र कुमार गिरि, अनिल यादव, शशी प्रभाकर, रंजीत ठाकुर, ज्ञानेंद्र सिंह, राजकुमार मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें