फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छात्र-छात्राओं को पढ़ाया योग का पाठ

Sat, 08 Jul 2023 05:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 12
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अवागढ़। जलेसर रोड स्थित अवागढ़ पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एटा से आए यश योग सेवा समिति के योगगुरु यशवीर सिंह, आशु वार्ष्णेय और मृदुल कुमार ने छात्र-छात्राओं को योग का पाठ पढ़ाया। उन्हें विभिन्न योग और आसन का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

शिविर में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने भाग लिया। चेयरमैन संजीव वार्ष्णेय बंटी ने निरोग रहने के लिए नियमित योग करने की सलाह दी। निदेशक सजल वार्ष्णेय ने बताया कि यदि हम सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। प्रधानाचार्य एलके रावत ने कहा कि योग रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और श्वसन संबंधी विकारों को दूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें