फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद टाकीज में लगी आग से सामान जला

Mon, 09 Jan 2017 12:09 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बंद टाकीज में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 ठंडी सड़क स्थित वर्षों से बंद कृष्णा टाकीज में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लगने से रील, फर्नीचर और उतार कर रखी गई स्क्रीन जल गई। टाकीज परिवार से धुआं निकलता देख लोगों ने दमकल को सूचना दी। आधा घंटा में दमकल ने आग पर काबू पा लिया। इससे पहले भी टाकीज में आग लग चुकी है।
विज्ञापन

ठंडी सड़क स्थित कृष्णा टाकीज पिछले दस साल से साल से बंद पड़ी है। रविवार सुबह करीब दस बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने टाकीज परिसर से धुआं उठता देखा। धुआं निकलता देख आस-पास के लोग एकत्रित हो गए।

आग लगने की जानकारी दमकल को दी। सूचना पाकर पहुंचे दमकल वाहनों ने करीब आधा घंटा में आग पर काबू लिया। आग से टाकीज के अंदर रखी स्क्रीन, रामायण की रील और कुछ कुर्सियां जल कर राख हो गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। बता दे इससे पहले भी टाकीज में अज्ञात कारणों से आग लग चुकी है। मालिकों में चल रहा विवाद कोर्ट में लंबित होने के कारण टाकीज वर्षों से बंद पड़ी है। इसके चलते जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारण इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें