फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैलेंट शो में युवाओं का धमाल

Fri, 09 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक पड़ाव में चल रही राजकीय प्रदर्शनी में गुरुवार की रात टैलेंट शो में युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। डीआईडी में प्रतिभाग कर चुके शहर के जय सिंह ने अपने डांस से सबको आकर्षित कर लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम का लोगाें ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन




रात आठ बजे शुरू हुए कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश केके शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। दीप प्रज्ज्वलन कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार कंज ने किया। कार्यक्रम संयोजिका संध्या भारती एडवोकेट व सह संयोजिका रीता भारती ने अतिथियोें का स्वागत किया। इसके बाद 37 युवाओं ने अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया। इसमें ग्रुप डांस के अलावा गायकी का भी जमकर जादू बिखेरा गया। बीच- बीच में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।



जूनियर गर्ल्स ग्रुप डांस में जय विक्रांता व राधे-राधे गर्ल्स ग्रुप द्वितीय रहा। जय विक्रांता ने गणेश वंदना व राधे-राधे ने राधे-राधे गीत पर डांस प्रस्तुति से झूमने पर मजबूर कर दिया। जूनियर डांस में आर्यना आर्य ने पहला स्थान पाया। जूनियर डांस बॉय मेें नटराज ग्रुप अव्वल रहा। ग्रुप के कलाकाराें ने भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी पर कार्यक्रम पेश कर सभी को भक्ति के रस में डुबो दिया। सीनियर डांस में टाफी वायरस प्रथम रहा। स्पेशल टैलेंट जूनियर में डीआईडी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर चुके शहर के जय सिंह ने दमदार परफार्मेंस दी। 
विज्ञापन



डांस मेें शिवांगी भारद्वाज प्रथम, सौम्या कुलश्रेष्ठ द्वितीय रहीं। खुशी गुप्ता ने भी डांस में जलवा बिखेरा। गायन में रजनी यादव ने अपनी आवाज से सबको मोहित किया। गायन में विशेष ट्राफी फैजान खान ने प्राप्त की। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन इरफान मोहम्मद एडवोकेट व संध्या भारती एडवोकेट ने किया।
इस मौके पर सुनील यादव एडवोकेट, मानवेंद्र प्रताप सिंह स्पेशल एडीजे एससीएसटी कोर्ट, सीजेएम अनिरुद्ध कुमार तिवारी, सिविल जज सीनियर डिवीजन हुसैन अहमद अंसारी, एसीजेएम काशीनाथ, न्यायिक अधिकारी चंद्रपाल सिंह, विजय कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, हरीबाबू गुप्ता, रजनी गुप्ता, योगेश सक्सेना एडवोकेट आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें