फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातमी धुनों के साथ दफन हुए ताजिए

Sat, 24 Oct 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मातमी धुनों के साथ शनिवार को नगर में मोहर्रम के जुलूस निकाले गए। जुलूस में हजारों लोगों ने शिरकत की। जुलूस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

बड्डू नगर, जामा मस्जिद गंदा नाला क्षेत्र सहित अन्य मुस्लिम बस्तियों में रखे ताजिए लेकर लोगों ने भ्रमण किया। जुलूस ने गंदा नाला गली अंतरम, क्षेत्र आदि में भ्रमण किया। ठंडी सड़क पर भी मुस्लिम बस्ती में ताजियों का जुलूस निकाला गया।  
शुक्रवार को भी शाम तक कार्यक्रम हुए। ताजियों पर लोगों ने हाजिरी लगाकर हर खास ओ आम के लिए मन्नत और दुआ मांगी। लोग देर रात तक मर्शिया पढ़कर गम ए हुसैन में शरीक हुए। जुलूस के दौरान सलीम सभासद, आरिफ हाजी, अकरम, सोएब खान, इमरान गाजी, सलीम परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अखाड़ेबाजों ने दिखाए करतब
जुलूस के दौरान जगह-जगह अखाड़ेबाजों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। हुसैन की याद में समुदाय के लोगों ने सिर पर कांच की रॉड, मुंह में मिट्टी का तेल डालकर आग निकालने के करतब दिखाए।
विज्ञापन


ताजिये देखने को उमड़े लोग
ताजिया देखने के लिए काफी संख्या में लोग उमड पडे। महिलाएं व बच्चों ने घरों की छतो से ताजिए के जुलूस देखे। मागों पर भी काफी संख्या में लोग जुलूस देखने के लिए जमा थे। जुलूस के समापन होने तक लोग मागों पर डटे हुए थे।

सरकूलर रोड पर जाम
मोहर्रम के जुलूस के दौरान सरकूलर रोड पर जाम के हालत रहे। वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही थी। काफी देर तक वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें