मारहरा कस्बे में आने पर सज्जादानशीं सैयद नजीब हैदर नूरी का स्वागत करते लोग। संवाद
मारहरा। खानकाहे बरकतिया दरगाह शरीफ के सज्जादानशीन सैयद नजीब हैदर नूरी को आजमगढ़ के उर्स में हाफिज-ए-मिल्लत अवार्ड से सम्मानित किया गया। आजमगढ़ के जामियां अशरफियां मुबारकपुर में आयोजित 51वें दो दिवसीय उर्स में इस्लाम धर्म के प्रचार-प्रसार और मारहरा में विभिन्न उर्स के आयोजन कराने के लिए उनको सम्मानित किया गया है। आजमगढ़ से वापस आने पर बुधवार को कस्बे के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मौलाना इरफान अजहरी, कारी कौसर, हाफिज कमाल, कामिल कुरैशी, अशरफ सिद्दीकी, फरीद सिद्दीकी, अशरफ कुरैशी, असलम बरकाती आदि रहे। संवाद