जेएलएन डिग्री कॉलेज में विवेकानंद की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण करते लोग
- फोटो : ETAH
एटा/राजा का रामपुर। जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति की ओर से विवेकानंद जयंती मनाई गई। स्थानीय जेएलएन पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों ने विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कालेज के प्रचार्य प्रो. अनिल सक्सेना ने कहा कि स्वामी जी देशवासियों के आदर्श हैं। उनके कार्य आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। राजेश्वर सरन मोहित ने शिकागो सम्मेलन का जिक्र किया। संचालन युवा समिति के अध्यक्ष हिमांशु कुलश्रेष्ठ ने किया। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर दयाल सक्सेना, आदेश बाबू सक्सेना, अनुपम जौहरी, रतन प्रकाश, आलोक जौहरी, प्रदीप बिसारिया,दीनेश्वर सहाय आदि मौजूद थे।
कायस्थ युवा शाखा ने भी स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनके आदर्शों का अनुसरण करने की शपथ ली। मुकुल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि स्वामी जी ने उठो भागो और तब तक भागते रहो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। युवा अध्यक्ष हिमांशु कुलश्रेष्ठ ने कहा कि स्वामी जी का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में देशभर के युवाओं को इसे गर्व से मनाना चाहिए। राजेश माथुर, आशीष कुदेशिया ने भी विचार व्यक्त किए।
राजा का रामपुर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में विवेकानंद जयंती मनाई गई। चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं युवाओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। आरएसएस द्वारा जिले भर में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। जीजीआईसी में आयोजित संघ शाखा में नगर सह कार्यवाह नीरज मिश्र, डॉ पंकज मिश्र, भाजपा जिला महामंत्री सचिन उपाध्याय, शाखा कार्यवाह आलोक शर्मा, मुख्य शिक्षक प्रबल श्रीवास्तव, हरिओम शर्मा, स्वतंत्र मिश्र आदि मौजूद थे।
विश्व में भारत को दिलाई पहचान
युवा दिवस पर रविवार को अधिल भारतीस विद्यार्थी परिषद द्वारा गोष्ठी व खिचड़ी भेज को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राकेश जयसवाल ने जिस समय संाप सपेरों का देश कहा जाता था। उस समय विश्व में विवेकानंद ने ही पहचान दिलाई थी। उन्होंने कहा युवा शक्ति को स्वामीजी के विचारों पर चलने की जरूरत है। पंकज चौहान ने कहा युवा शक्ति राष्ट्र की शक्ति है, स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श है। इस दौरान केशव महेश्वरी, अर्पित गुप्ता, गौरी दुबे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के लोग मौजूद रहे।