फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान को आइना दिखा रही रामकुटी

Sun, 16 Apr 2017 11:56 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
राम कुटी कालोनी में फेंकी गई गंदगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान को नगर पालिका का वार्ड 4 मुंह चिढ़ा रहा हे। इस वार्ड की सबसे बड़ी समस्या गंदगी है। गंदगी के ढेर देखकर लोग परेशान रहते हैं, लेकिन सफाई की ओर पालिका का ध्यान नहीं जाता। जिससे लोगों में पालिका के प्रति नाराजगी भी है।
वार्ड 4 रामकुटी आवास विकास के नाम से जाना जाता है। यह वार्ड काफी बढ़े क्षेत्र में फैला हुआ है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर इस वार्ड में 963 आवासीय परिसर हैं। इन आवासों में 5256 आबादी निवास करती है। वार्ड के मतदाताओं की संख्या 3258 है। वार्ड में पांच साल में विकास कार्य तो हुए हैं, लेकिन अभी भी विकास की काफी आवश्यकता है। वार्ड की बस्ती ज्वालापुरी रोड की हालत काफी जर्जर है। इस क्षेत्र में अभी कई गलियों का निर्माण नहीं हुआ है। पानी की निकासी की समस्या काफी गंभीर है। निकासी व्यवस्था न होने से गंदा पानी खाली जगह में इकट्ठा होता रहता है। श्रीगणेश कॉलोनी, ज्वालापुरी में पालिका के पानी की सप्लाई घरों तक नहीं पहुंच पाती। इसी वार्ड की आवास विकास कालोनी की हालत भी ठीक नहीं हैं। जगह जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। कई कई दिन तक कूढ़ा नहीं उठाया जाता। जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। वार्ड की अन्य बस्तियों की स्थिति भी संतोष जनक नहीं हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं वार्ड की बस्तियां
सड़क सिटी रोड उत्तरी, पोस्ट आफिस रोड उत्तरी, आवास विकास कॉलोनी, रामवली कॉलोनी, रामकुटी, तकिया अल्लन बोहरे, सोरों गेट रोड पूर्वी, श्रीगणेश कॉलोनी

क्या कहते हैं वाशिंदे
ज्वालापुरी निवासी तारावती कहती हैं कि उनकी बस्ती में पानी की सप्लाई घरों तक नहीं पहुंच पाती, जिससे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है। शकुंतला का कहना है कि पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से गंदा पानी इधर उधर जमा हो जाता है। उनके राशन कार्ड तक नहीं बने हैं। आवास विकास कॉलोनी निवासी रंजीत का कहना है कि सफाई कर्मियों के द्वारा एकत्रित किया गया कूड़ा कई दिनों तक नहीं उठता। मच्छरों का काफी प्रकोप है। आवास विकास कॉलोनी निवासी लोकेश तिवारी का कहना है कि कूढ़े के ढेर पर आवारा जानवर एकत्रित हो जाते हैं। कई लोग जानवरों के हमले में घायल हो चुके हैं।

वार्ड की समस्याओं के समाधान को पालिका काफी गंभीर है। जो भी समस्याएं है ंउनका शीघ्र निदान कराया जाएगा।
          - रूप किशोर कुशवाह पालिका अध्यक्ष

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें