फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद के होर्डिंग पर फेंका कीचड़ और गोबर

Tue, 30 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बसपा से भाजपा में आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के होर्डिंग पर सोमवार रात असामाजिक तत्वों ने कीचड़ और गोबर फेंक दिया। इससे मौर्या समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने घटना की निंदा करते हुए विरोधी राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिला पंचायत स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था। कार्यक्रम को लेकर शहर में जगह-जगह मौर्य समर्थकों ने होर्डिंग लगवाए थे। सम्मेलन के बाद देर शाम मौर्या लखनऊ लौट गए, लेकिन देर रात असामाजिक तत्वों ने क्वालिटी होटल तिराहा समेत शहर के करीब एक दर्ज होर्डिंग पर छपे स्वामी प्रसाद मौर्य के फोटो पर गोबर और कीचड़ फेंकी। मंगलवार सुबह जब भाजपा कार्यकर्ताओं और मौर्य समर्थकों ने देखा तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। हालांकि मामले को लेकर भाजपा की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज तो नहीं कराई गई है, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने कृत्य को विपक्षी दलों की हरकत बताया है। जिलाध्यक्ष ने घटना के लिए समाजवादी और बहुजन समाज पाटी को जिम्मेदार ठहराया है। नगर अध्यक्ष प्रदीप भामाशाह ने कहा भाजपा शालीनता की की राजनीति में विश्वास रखती है। विरोधी मौर्य का भाजपा में शामिल होना पचा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें