सकीट। नगर पंचायत क्षेत्र के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए मंगलवार को सर्वे किया गया। जल्द ही अमृत 2.0 कार्य योजना के तहत कार्य शुरू होगा। जल निगम के जेई आदर्श सौरभ व अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह की ओर से अमृत 2.0 कार्य योजना के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए ग्राम नगला किशोरी पर जगह के लिए सर्वेक्षण किया गया है।
मोहल्ला काजी स्थित तालाब, शेखपूरा स्थित तालाब व काग नाले का भी सर्वेक्षण किया गया। जेई ने बताया कि जिन नगर पालिका व नगर पंचायतों में एक लाख से आबादी कम है उसके लिए अमृत 2.0 कार्य योजना के तहत सीतेज ट्रीटमेंट प्लांट बनवाकर ट्विट किया जाएगा। इसके लिए जगह का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस कार्य योजना के तहत जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। इससे नगर के लोगो को काफी लाभ होगा।