फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रास्ते में घेरकर पीटा, नाजुक अंग काटने का प्रयास

Thu, 26 Dec 2024 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के मितौलिया-ससोता दोषपुर मार्ग पर बुधवार रात एक व्यक्ति को घेरकर कुछ लोगों ने पीट दिया। उसका नाजुक अंग काटने का प्रयास किया। अधमरा छोड़कर हमलावर फरार हो गए। चिकित्सकीय परीक्षण में चिकित्सक व कर्मियों को इस चोट का पता नहीं लगा और न ही घायल को आभास था। घर पहुंचकर पता लगा तो बृहस्पतिवार सुबह के समय वह ई-रिक्शा से कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन

घायल अलवर निवासी किशनपुर थाना राजा का रामपुर ने बताया कि बुधवार देर रात वह बाजार से घर वापस जा रहा था तभी ससोता दोषपुर-मितौलिया मार्ग पर तीन लोगों ने रोक लिया। ये लोग परिचित हैं और इनसे जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। आरोप है कि इन लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। लाठी-डंडे से मारा और नाजुक अंग पर प्रहार किया। सूचना मिलते ही अलीगंज और राजा का रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल का रात में ही चिकित्सकीय परीक्षण व उपचार कराया गया। मामला मारपीट का था इसलिए रात को शांत हो गया। घायल वापस घर चला गया।
हैरतअंगेज बात तो ये रही कि रात में चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान नाजुक अंग पर आई चोटें को देखा ही नहीं गया। सुबह जब अलवर उठा तो उसने देखा कि नाजुक अंग पर हुए प्रहार से मांस बाहर आ गया है। घायल अवस्था में बृहस्पतिवार सुबह परिजन उसको ई-रिक्शा से लेकर अलीगंज कोतवाली पहुंचे। जहां उसकी हालत को देखते हुए पुन: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है, मामूली मारपीट का मामला था। पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। नाजुक अंग पर चोट की जानकारी नहीं थे। पता किया जाएगा। -सुधांशु शेखर, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें