फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गाड़ी खराब होने पर सुरभि नहीं पहुंच सकी सम्मान समारोह में

Wed, 11 Mar 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अहरई बिचनपुर प्रधान सुरभि
विज्ञापन
एटा। ग्राम पंचायत में बेहतर काम करने पर पंचायती राज मंत्रालय नई दिल्ली ने उत्तर प्रदेश की 135 महिला ग्राम प्रधान को सम्मानित करने को चयन किया था। इसमें जिले की जैथरा ब्लॉक क्षेत्र की दो महिला प्रधान सुरभि और गीता देवी के नाम शामिल थे। रास्ते में गाड़ी खराब होने के कारण सुरभि कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

अहरई बिचरई की ग्राम प्रधान सुरभि ने बताया वह ग्राम पंचायत के सभी काम स्वयं देखती हैं। ग्राम पंचायत के काम में परिवार के किसी सदस्य का कोई दखल नहीं है। सभी निर्णय वह स्वयं लेती हैं, अन्य महिला ग्राम प्रधान की तरह उनके पति का कोई हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के पंचायती राज निदेशक का पत्र मिलने पर वह नई दिल्ली में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में जाने के लिए गाड़ी से रवाना हुई थी, लेकिन टूंडला के पास गाड़ी खराब होने के कारण वह कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जा सकी।

उन्होंने बताया 15 नए चकरोड का निर्माण कराया, आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया। अस्पताल सुचारू नही था, इसके लिए जिला प्रशाासन से पहल कर उसको सुचारू कराया। उनकी पहल पर चिकित्सक की तैनाती होने और भवन की मरम्मत होने पर लोगों को राहत है। गांव में सचिवालय का निर्माण कराया। डेढ़ बीघा जगह में खेलकूद मैदान विकसित किए जने की योजना पर काम चल रहा है। टिकाथर की ग्राम प्रधान गीता देवी सम्मान पाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा सम्मान मिलने के बाद काम करने की ऊर्जा कई गुना बढ़ गई है। वह पहले से भी अधिक मेहनत कर ग्राप पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें