फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिन में धूप, शाम को फिर बादलों ने जमाया डेरा

Sat, 04 Apr 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मौसम में लगातार बदलाव शनिवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को आंधी के बाद बारिश से मौसम खराब रहा वहीं शनिवार की सुबह सामान्य और साफ आसमान के साथ हुई। दिनभर हल्की धूप रही और तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम का रुख बदलना शुरू हो गया। घने बादलों ने पूरे इलाके को ढक लिया। इसी बीच हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई जिससे मौसम फिर ठंडा हो गया। बूंदाबांदी के कारण शाम के समय बाजारों व सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी। मौसम विभाग के अनुसार जिले में भी अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें