कार्यक्रम की शुरूआत योग प्रशिक्षक रामरत्न चौहान ने मां गायत्री के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उन्होंने कई योगासन भी लोगों से कराए। संगठन के लेखाकार सुरेशचंद्र कुमुद ने जानकारी देते हुए बताया कि योग प्रशिक्षिण कार्यक्रम 15 जून से 21 जून तक चलेगा।
इस मौके पर पारूल भारद्वाज, शीलेंद्र कुमार, प्रधान रामवीर सिंह, रामनाथ सिंह, एवरन सिंह, शिशुपाल सिंह, रसीओम, राहुल, दामोदर, राकेश, दिनेश, निशा, रूचि आदि लोग मौजूद थे। अलीगंज में मंगलवार को श्रीरामशाला विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले योग शिविर में पहले दिन लगभग एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए। योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग को जरूरी बताया। मस्तिक शरीर सक्रिय रखने का सबसे अच्छा तरीका योग है। योग शिविर में आए लोगों को बताया कि 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाएगा। पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने बताया कि योग के माध्यम से घुटने कमर एवं गर्दन, शरीर पेट आदि के रोग दूर होते हैं। डायबिटीज एवं अन्य बीमारियों से योग के माध्यम से छुटकारा मिलता है। इस मौके पर विनोद आर्य, सूर्यकांत गुप्ता, मुन्नाबाबू गुप्ता, नीरज कुमार आदि मौजूद थे।