फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, कमसान के पास से निकला शव

विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शव निकलते पीएसी के जवान। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। परिजनों से कहासुनी होने पर नहर में छलांग लगाने वाले युवक को ढूंढने के लिए पीएसी के जवानों ने बुधवार की सुबह सात बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब तीर घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को ढूंढ निकाला गया। थाना अवागढ़ क्षेत्र के कस्बा बसुंधरा निवासी भीषमपाल (35) पुत्र बनवारी लाल की किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

विवाद के बाद भीषमपाल तनाव में आ गए और आत्महत्या करने के उद्देश्य से हजारा नहर पर पहुंच गए। इसके बाद नहर में छलांग लगा दी। पशुओं को चरा रहे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो पहले अनुमान लगाया कि गर्मी बहुत है कोई नहा रहा होगा। लेकिन जब वह ऊपर नहीं आए तो ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी।
मंगलवार को भीषमपाल का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह 43वीं वाहिनी पीएसी की टीम कमसान नहर पुल पर पहुंची और तीन घंटे चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को ढूंढ निकाला। वहीं भाई मोहनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भीषमपाल शौच के लिए गया था, पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पीएसी कमांडेंट लालाराम ने बताया कि हजारा नहर में कूदे युवक की तलाश करने के लिए जवानों के माध्यम से रेस्क्यू आपरेेशन चलाया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव खोज लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें