फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किडनी की बीमारी से जूझ रहे उपनिरीक्षक की मौत

Tue, 27 Oct 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक उपनिरीक्षक राजकुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। किडनी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित उपनिरीक्षक की मौत हो गई। वह करीब दो माह से बीमार चल रहे थे। उनकी डायलिसिस भी हो रही थी। मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शहर के वर्मा नगर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि पिता राजकुमार (52) मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के एका क्षेत्र के गांव सूरतपुर के रहने वाले थे। वर्तमान में वह परिवार के साथ एटा के वर्मा नगर में रह रहे थे। वर्ष 1993 में वह पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जालौन पुलिस लाइन में थी। किडनी की बीमारी के साथ ही वह अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी पीड़ित थे।
करीब दो माह से उनका इलाज चल रहा था और नियमित रूप से डायलिसिस कराई जा रही थी। परिवार में उनके दो बेटे दीपक कुमार और लकी तथा दो बेटियां अंजू और अंशु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राजकुमार की बीमारी के चलते मौत होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें