एटा। मंगलवार को सुबह दस बजे से 20 विद्यालयों के विद्यार्थी स्वीप (मतदाता जागरूकता) रैली निकालेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि रैली का आयोजन मंगलवार सुबह 10 बजे अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज से होगा। शुभारंभ जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल करेंगे। इसमें प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। रैली में मतदान के प्रति जागरूक करने संबंधी स्लोगन, पोस्टर और विद्यालय का ध्वज भी रहेगा। बताया कि मुख्यालय स्थित राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, माध्यमिक, सीबीएसई, डिग्री कॉलेज और डीएलएड शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य को रैली से अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी एवं डाइट प्राचार्य की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद