एटा। जिले में दो राजकीय व दो अशासकीय महाविद्यालय संचालित हैं। शहर में स्थित जेएलएन डिग्री कॉलेज में प्रवेश को लेकर प्रतिवर्ष मारामारी रहती है। वर्तमान में कॉलेज में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के आवेदन लिए जा रहे हैं। मेरिट के आधार पर आवेदकों को प्रवेश दिया जाएगा।उच्च शिक्षा के लिए जिले में तरगवां व जलेसर में राजकीय महाविद्यालय संचालित हैं। जबकि शहर में जेएलएन सहित परसोन में अशासकीय महाविद्यालय है। जेएलएन डिग्री कॉलेज में प्रतिवर्ष विद्यार्थियों में प्रवेश को लेकर होड़रहती है। वैसे ही विद्यार्थियों की होड़ इस बार भी देखने को मिल रही है। जहां सुबह से ही प्रवेश के लिए विद्यार्थी कॉलेज के बाहर आवेदन बैंक में जमा करने के लिए पहुंच जाते हैं।
विद्यार्थियों की होड़ हो भी क्यों नहीं क्यो कि जेएलएन डिग्री कॉलेज की अपनी एक अलग पहचान है। यहां पढ़ाई से लेकर अनुशासन तक कायम है। दूसरा विद्यार्थियों को फायदा यह है कि यह महाविद्यालय शहर के अंदर ही स्थित है। जिसके चलते यहां शहर व आसपास के देहात क्षेत्रों के विद्यार्थियों का आवागमन आसान रहता है।
-
बीते वर्ष 90 प्रतिशत रही थी मेरिट
बीते वर्ष जेएलएन डिग्री कॉलेज में मेरिट बहुत हाई गई थी। बीए से लेकर बीएससी व बीकॉम में 90 प्रतिशत तक मेरिट रही थी। कॉलेज में सभी सीटें फुल हो गईं थी।
आंकड़ों पर एक नजर
संकाय सीट अब तक आए आवेदन
बीए 640 - 100
बीएससी बायो 360 - 100
बीएससी मेथ 360 - 100
बीकॉम 460 - 70
बीबीए 60 5 10