फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विद्यार्थियों को दी रोजगार के अवसरों की जानकारी

Tue, 19 Aug 2025 05:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से मंगलवार को सर्वाेदय इंटर कॉलेज में कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भविष्य में रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 285 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। कहा कि विद्याथीZ जीवन का समय बहुमूल्य है। इसका सदुपयोग करें। कड़ी मेहनत से ही भविष्य के रास्ते सुगम बनते हैं। इसका कोई विकल्प नहीं है।
जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभुदयाल, जिला सूचना अधिकारी कमलदीप यादव ने भी विद्यार्थियों को जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र, जिला सेवायोजन कार्यालय के सूर्यकांत सिंह, बांके बिहारी, आशीष यादव सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें