फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कृषि विज्ञान केंद्र पर विद्यार्थियों ने कृषि यंत्रों के बारे में ली जानकारी

Sun, 05 Jan 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव पिदौरा में स्थित पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कराया। वह अवागढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र पर पहुंचे। यहां विद्यार्थियों को कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन



विद्यालय के 38 विद्यार्थी कृषि विज्ञान केंद्र पर पहुंचे। यहां उनको कृषि अधिकारियों ने कृषि यंत्रों के बारे में बताया। इसके साथ ही मुर्गी और मछली की नस्लों के बारे में समझाया। विभिन्न प्रकार के पेड़ों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियाें को अवागढ़ के किले का भ्रमण कराया। उन्हें किला के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। सुबोध कुमार, ओमवीर सिंह, पुरुषोत्तम, रेनू राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, श्याम मोहन आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें