फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने तेज कीं परीक्षा की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बीए, बीएससी, बीकॉम की द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा परास्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू होंगी। परीक्षा की तिथि निर्धारित होते ही कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

अभी तक परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं होने की वजह से छात्र-छात्राओं को चिंता नहीं सता रही थी। अब तारीखें घोषित होने के बाद उनकी धड़कनें बढ़ गई हैं। मॉडल पेपर, नोट्स आदि पठन सामग्री जुटाकर तैयारी में लग गए हैं। वहीं महाविद्यालयों में परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही हैं। एक पाली में 50 फीसदी परीक्षार्थियों को परीक्षा दिलाई जानी है।
इसके लिए तीन पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली सुबह आठ से साढ़े 9 बजे तक, दूसरी पाली सुबह साढ़े 11 से 1 बजे तक और तीसरी पाली 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें