फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रतिभा का प्रदर्शन कर छात्रों ने मन मोहा

Thu, 20 Apr 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शीतलपुर विकासखंड क्षेत्र स्थित लालाराम वर्मा आदर्श विद्यालय, मरथरा में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों की प्रस्तुति देख उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी और मेधाव्रत शास्त्री रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बच्चे पूरी मेहनत से पढ़ें और अपना व क्षेत्र का नाम रोशन करें। बच्चों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें आत्मरक्षा के प्रदर्शन का कार्यक्रम काफी सराहा गया। प्रधानाचार्य दिनेश राजपूत ने विद्यालय के टॉपर्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें