मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन करते विद्यार्थी। स्रोत मेडिकल
एटा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमोस स्टेट मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह के निर्देशन में नशे के खिलाफ जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ।
डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित अभियान में मारहरा और सिराओ गांवों के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। इसमें एमबीबीएस 2023 बैच के विद्यार्थियों, पीजी रेजिडेंट्स और संकाय सदस्यों ने भाग लिया।
वहीं, मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थिएटर में नशा मुक्त भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, रोकथाम पर विचार रखे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रगति गौतम, डॉ. अनुप्रिया माने, डॉ. मनीष, डॉ. सरताज, डॉ. सुमित, डॉ. मधु, डॉ. चेतन समेत सामुदायिक चिकित्सा विभाग के संकाय सदस्य, पीजी रेजिडेंट्स और विद्यार्थी मौजूद रहे।