पुलिस लाइन में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बुधवार को
अभ्यर्थियों ने अचानक आए शासन के नए आदेश पर रोष जताया। छात्रों का मेडीकल
नहीं हो सका। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने डीआईजी से मिलने की भी कोशिश की, मगर
वह नहीं मिले।
लिखित परीक्षा पास हुए अभ्यर्थियों का अंतिम पड़ाव
मेडीकल चेकअप, दस्तावेज चेकिंग का है। जिसे लेकर पुलिस-प्रशासन, चिकित्सकों
की एक टीम बनाई गई। पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती चल रही है। दोपहर तक 35
अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। तभी शासन से नया आदेश आने के
बाद कुछ देर के लिए भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई। आदेश आया जिन अभ्यर्थियों
के जाति प्रमाण 2012-13 या फिर इससे अगले साल के हैं, उन्हीं अभ्यर्थियों
का मेडीकल किया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों में रोष है। पुलिस लाइन पहुंचे
डीआईजी अलीगढ़ गोविंद अग्रवाल से मिलने की कोशिश की, मगर पुलिस कर्मियों ने
मिलने नहीं दिया। बता देें कि डीआईजी लखनऊ से अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान
वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुके। बाद में एसएसपी के साथ मिलकर पुलिस
लाइन पहुंच भर्ती प्रक्रिया को देखा। साथ ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता
भी की।