फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छात्र हत्याकांड में तीसरे दिन भी नहीं लगा हत्यारों का सुराग

Sun, 08 Feb 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। छात्र की हत्या के मामले में पुलिस अज्ञात हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है और मोबाइल की सीडीआर के आधार पर भी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मितरौल में शुक्रवार की सुबह दौड़ लगाने गए कक्षा 10 के छात्र धर्मेंद्र की गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह 4 बजे निकला छात्र जब 6 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन को चिंता हुई। ढूंढते हुए लगभग 10:30 बजे छात्र का शव गांव से 300 मीटर की दूरी पर एक सरसों के खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वैड के साथ मौके पर पहुंच गए।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो पता चला कि एक के बाद एक पांच बार गर्दन पर धारदार हथियार से कर उसकी हत्या की गई थी। मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी, थाने की पुलिस व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। मृतक के मोबाइल की सीडीआर के आधार पर परिजन व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें