फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 10 Dec 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में एंटी भू-माफिया एवं कर-करेत्तर संबंधी समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लोक निर्माण, वन, सिंचाई, नगर निकाय आदि विभागों की कार्रवाई एंटी भू माफिया पोर्टल पर समय से फीड कराएं। ताकि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर रैंक प्रभावित न होने पाए। मार्ग, चकरोड, विद्यालयों की जमीन, चरागाह आदि पर अवैध कब्जाें को हटवाया जाए। न्यायालय में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की जाए ताकि समय से जमीन कब्जामुक्त कराई जा सके। कर-करेत्तर मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने लक्ष्यों को शत प्रतिशत प्राप्त करें। तहसील के टॉप टेन बकाएदारों की सूची जारी कर अभियान चलाते हुए प्राथमिकता पर वसूली करें। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह, अपर उप जिलाधिकारी वेदप्रिय आर्य सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें