फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसएसपी

Thu, 19 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
राजनैतिक दबाव बर्दाश्त नहीं होगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानून के विरुद्ध जाने वाला कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी कानून को तोड़ेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी तरह का राजनीतिक दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बातें गुरुवार को नवागत एसएसपी अजय कुमार राय ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

मूलरूप से जिला बलिया के रहने वाले नवागत एसएसपी 1989 बैंच के पीपीएस अधिकारी हैं। सबसे पहली तैनाती 1994 में मथुरा में सीओ पद पर हुई। बाद में बनारस, लखनऊ में रहे, बाद में एएसपी के पद पर जिला सुल्तानपुर, सहारनपुर, फैजाबाद, हरदोई, हाथरस रहे। हाथरस के बाद डिप्टी कमांडेट बनारस रहे। एटा जिले में अजय कुमार राय की एसएसपी पद पर पहली तैनाती है। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकाराें से वार्ता करते हुए एसएसपी ने कहा कि कानून तोड़ने वाले चाहे कोई भी हो, कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर पीड़ितों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में कानून व्यवस्था को कायम रखना पहला उद्देश्य है। साथ ही अवैध धंधे जैसे शराब, सट्टा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रतिबद्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें