फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रुपयों के लेन-देन में चले लाठी-डंडे, 5 घायल

Mon, 29 Jul 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सकीट थाना क्षेत्र के गांव कवार में रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद लाठी-डंडे चल गए। घायल हुए 5 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायल दरबारी लाल ने बताया कि गांव के ही मानपाल के किसी व्यक्ति पर 8 हजार रुपये उधार हैं। सोमवार को मानपाल घर पर आया और बेटे शिवराज को अपने साथ ले गया। वहां रुपयों के लेन-देन के बारे में कोई बात हुई, जिसके बाद शिवराज घर चला आया। आरोप है कि सुबह लगभग 9 बजे मानपाल अपने बहनोई अखेराम और भांजों विजय, लालू व जयकुमार निवासी नगला बरी थाना रिजोर को लेकर घर में घुस आया और गालियां देने लगा। हमने विरोध किया तो पीटने लगा। मेरी चीख-पुकार सुनकर बेटा शिवराज, भाई नबाव सिंह और घर में मौजूद रंजना व आशुतोष बचाने आए तो यह लोग उनको भी पीटने लगे। आसपास के लोगों ने बचाकर एंबुलेंस की मदद से हमको मेडिकल कॉलेज भेजा। थाना प्रभारी सकीट सत्यपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिली है। 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें