फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी, बैसाखी और ट्राइसाइकिल से पहुंचे मतदान केंद्र

Sun, 12 Feb 2017 12:38 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बूढ़े को मतदान कराने ले जाते पर‌िजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
यह लोकतंत्र में अटूट विश्वास का ही नतीजा रहा कि बूथों पर बीमार, दिव्यांग, वृद्ध भी मतदान करने को पहुंचे थे। इनमें कोई ट्राई साइकिल के सहारे आया था, तो कई बूढ़े लाठी से टेकते-टेकते मतदान बूथ तक आते नजर आए। पैर से दिव्यांग बैसाखी के सहारे भी वोट डालने आए थे।

लोकतंत्र के महापर्व में यह दृश्य कासगंज, पटियाली, अमापुर के लगभग सभी बूथों पर दिखा। दिव्यांग, बीमार वोटरों की मदद बूथ मित्रों ने की। कासगंज के आजाद गांधी इंटर कॉलेज में बीमार शकुंतला देवी अपने बहू-बेटे के साथ मतदान आई थी। उन्होंने बताया कि वे हमेशा वोट डालती रही हैं। इस बार तबीयत ठीक नहीं है। तो वे बेटा-बहू के साथ मतदान केंद्र पहुंची। सिढ़पुरा के मतदान केंद्र पर वृद्ध दंपति यूनुस-शमीम बानो साइकिल से मतदान को पहुंचे। फतेहपुर के गांधी इंटर कॉलेज पर बुजुर्ग मतदाता महावीर भी लाठी के सहारे मतदान केंद्र पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अब तक वे सात विधानसभा चुनाव में वोट डाल चुके हैं। जब भी चुनाव आता, वे मतदान जरूर करते हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिढ़पुरा पर दिव्यांग यूसुफ बैसाखी के सहारे, तो मतदान केंद्र पीआर इंटर कॉलेज पर 80 वर्षीय कौशल्या देवी, 71 साल की सुशीला भी मतदान की। नवाब तरौरा मतदान केंद्र पर पहुंचे दिव्यांग मतदाता पप्पू, सतपुरा माफी के दिव्यांग राजेश, नगरपालिका के मतदान केंद्र पर बीमार मुस्तफा ने भी मतदान किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें