फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शराब की महफिल में चले लाठी-डंडे, एक की हालत गंभीर

Mon, 14 Apr 2025 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव ताजपुर अद्दा में शराब की महफिल में चले लाठी-डंडे से घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। जिसे मेडिकल काॅलेज भेजा गया है। घायल व्यक्ति के भतीजे ने थाने में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शाम होते ही ताजपुर अद्दा का प्राथमिक विद्यालय बार बन जाता है। शौकीन लोग इसकी चहारदीवारी में सुरक्षित बैठकर शराब पीते हैं। रविवार की शाम को संजीव मिश्रा, पिद्दू, विनोद रूपेश यहां मौजूद थे। नशा चढ़ने पर किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई। बहस में संजीव का विनोद और रूपेश से विवाद हो गया, उन्होंने लाठी-डंडों से संजीव पर हमला बोल दिया। लहूलुहान कर बेहोशी की हालत में संजीव को छोड़कर भाग गए।
जानकारी पर मौके पर पहुंचे संजीव के परिजन उसे बेहोशी की हालत में अलीगंज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। संजीव के सिर व चेहरे पर गहरे जख्म होने पर उसकी हालत गंभीर है। संजीव के भतीजे सौरभ ने विनोद और रूपेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें