फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में जमकर चले कुल्हाड़ी फरसा, दो महिलाओं सहित 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव न्यौराई में बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व फरसा चलाया गया। इस दौरान दो महिलाओं सहित 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, यहां से गंभीर रूप से घायल एक किशोरी को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव न्यौराई निवासी कमल सिंह और साहब सिंह के परिवार के बच्चों में किसी बात लेकर कहासुनी हो गई। बाद में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और फरसा निकल आए। इस दौरान एक पक्ष के कमल सिंह, इनके पुत्र राकेश, मुकेश व रवींद्र, सविता (15) पुत्री राकेश इसका भाई उदयवीर सिंह व दादी राजवती और शकुंतला देवी पत्नी किशन मुरारी घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, पुष्पेंद्र, प्रेम किशोर, कल्लू सिंह व संगीता घायल हो गए।
गांव में झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और लहुलुहान लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सविता की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया है कि बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद दो महिलाओं सहित 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार व डॉक्टरी मुआयना कराने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई हैं, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें