फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने फिर तोड़ी प्रतिमाएं

Sun, 01 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी के ग्राम्यदेवी मंदिर में रविवार को फिर से अराजकतत्वों ने देव प्रतिमाएं तोड़ीं। जिससे लोगों में आक्रोश है। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने नई प्रतिमाएं लगाने का आश्वासन दिया और मंदिर पर पुलिस बल तैनात किया।
विज्ञापन

शनिवार रात मंदिर के पीछे से प्रवेश कर अराजक तत्वों ने मंदिर का ताला तोड़कर दुर्गा मां और नंदी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। पुलिस ने हाथरस से नई प्रतिमाएं मंगाकर लगवाईं और मंदिर में पुलिस तैनात कर दी। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे होमगार्ड ड्यूटी कर चले गए। वहीं पुजारी गोपाल भी शौच के लिए गए हुए थे। तभी अराजकतत्वों ने फिर से मंदिर की प्रतिमाएं तोड़ दीं। मंदिर में शिवलिंग, नंदी और दुर्गा मां की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुजारी लौटकर मंदिर में आए तो प्रतिमाएं टूटी देख हैरान हो गया। लोगों ने प्रतिमा तोड़ने की घटना पर आक्रोश जताया। मंदिर में पुलिसबल को तैनात कर दिया है। जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें