फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट पाल्स में मनाया क्रिसमस पर्व

Tue, 22 Dec 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट पॉल्स स्कूल में आयोजित क्रिसमस सेलीब्रेशन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रभु ईशु के जन्मदिन पर आधारित नाट्स प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

जूनियर कक्षाओं के तनू, सुहानी, अनुस्का, शिवानी कुशी, अशमिता आदि बच्चों ने प्रभु के जन्म की झांकी और नृत्य प्रस्तुत किया।  वहीं सीनियर वर्ग में रिमझिम, अंशिका, रिया, राधा, सौम्या, सृस्टी, प्रिया, शिवम, आकाश, मेघा ने ग्रुप सिंगिंग का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सुनील पॉल ने सेंटा क्लाज बनकर बच्चों को गिफ्ट बांटे। विद्यालय के प्रबंधक डा. राजीव दास, प्रधानाचार्या सिल्विया दास ने मिष्ठान वितरण किया।

रंगारंग प्रस्तुति देकर मनाया क्रिसमस
 मंगलवार को लिमरा इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस पर्व मनाया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वही सेंटाक्लाज ने बच्चों को उपहार देकर क्रिसमस की बधाई दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह नृत्य, गायन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या शैलजा थॉमस ने बच्चों को प्रभु यीशु के बताए हुए रास्ते पर चलने को प्रेरित किया।  इस अवसर पर डायरेक्टर उमर, समीर, समर, उप प्रधानाचार्य सलीम खान, बीनू थामस, जीसा जॉर्ज, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें