फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सटीक जानकारी पर दो चौकीदारों को एसएसपी ने किया पुरस्कृत

Fri, 02 Feb 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। थाने में शुक्रवार की दोपहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पहुंचे। निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। खामियों पर टोका। सटीक जानकारी देने पर दो ग्राम चौकीदारों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

थाना परिसर में खड़ी लावारिश बाइकों को देखते हुए थाना प्रभारी से पूछा कि इन गाड़ियों में कितने मामलों का निस्तारण हो चुका है? निस्तारण वाले मामलों की गाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया करें। थाने की साफ-सफाई की तारीफ की। गश्त के दौरान रात के समय इस्तेमाल की जाने वाली लाइट जलाकर देखी। थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि रात में कभी-कभी इन लाइटों का प्रयोग कर लिया करो। जिससे क्षेत्र में पुलिस होने का, अपराधी के अलावा आम जनता को आभास होगा।
वांछित अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाने के निर्देश दिए। असलहों के रखरखाव के अलावा उनकी साफ-सफाई, बंदी घर, सहित बैरकों का निरीक्षण किया। अवैध शराब का निस्तारण करने के निर्देश थाना प्रभारी राज कुमार को दिए। मैस का निरीक्षण कर वापस लौटते समय, चौकीदारों पर नजर पड़ी। हर चौकीदार से उनके क्षेत्र की जानकारी ली। इनमें से ग्राम धरौली के चौकीदार ब्रजेश और गोटिया खुर्द के सुनील कुमार ने गांव में शस्त्र लाइसेंस, हिस्ट्रीशीटर की सटीक जानकारी दी। जिस पर दोनों को 500-500 रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें