फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एसएसपी ने जौहरपुर गांव पहुंच धर्मेंद्र हत्याकांड के खुलासे का दिया आश्वासन

Sun, 01 Mar 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
निधौली कलां के जौहरपुर गांव में हत्याकांड के बाद परिवार से मिलने पहुंचे एसएसपी श्याम नारायण मिश
विज्ञापन
निधौलीकलां। एसएसपी श्याम नरायन सिंह रविवार को जलेसर विधायक संजीव दिवाकर के साथ क्षेत्र के गांव जौहरपुर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने धर्मेंद्र हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन देते हुए उसके वृद्ध माता-पिता से मुलाकात करते हुए धैर्य रखने को कहा।
विज्ञापन


जौहरपुर के युवक धर्मेंद्र की छह फरवरी को हत्या कर दी गई थी। 22 दिन गुजरने पर पुलिस के किसी नतीजे पर न पहुंचने पर उसके माता-पिता बहुत ही व्यथित हैं। गांव के पास खेत में धर्मेंद्र का शव मिलने पर परिजन ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चुनौती बने धर्मेंद्र हत्याकांड के खुलासे को एसएसपी ने कोतवाली देहात, पिलुआ के साथ ही एसओजी टीम को निधौलीकलां थाने के सहयोग में लगाया है।
चार थानों की टीम के प्रयास के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग न लगने पर धर्मेंद्र के परिजन हत्या के खुलासे को लेकर परेशान हैं। इस मामले में सपा के पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने एक सप्ताह पहले थाने का घेराव करते हुए धर्मेंद्र हत्याकांड का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। धर्मेंद्र के परिजन से मुलाकात कर एसएसपी और विधायक संजीव दिवाकर ने कहा पुलिस गहनता से जांच कर रही है, शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें