साहब, इस बार माफ कर दो: शहर में जीटी रोड पर शुक्रवार को महिला, पुरुष और तीन बच्चे बाइक पर जाते
एटा। राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को बधिर चालकों के लिए कान के प्रतीक चिह्न योजना का शुभारंभ किया गया। एसएसपी श्याम नारायण सिंह व एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बधिर चालकों की बाइक और हेलमेट पर कान का चिह्न लगाया। इसके बाद रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसएसपी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क पर बधिर चालकों की पहचान सुनिश्चित करना है ताकि उन्हें सुरक्षित माहौल मिले और अन्य वाहन चालक भी सतर्क रहें। इस मौके पर बधिर चालकों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
एसएसपी ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। यातायात पुलिस ने जगह-जगह जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए। सीओ सिटी व यातायात राजेश सिंह, सीओ संकल्प दीप कुशवाहा, यातायात प्रभारी अनिल कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। संवाद