फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाशगंज कालोनी में पसरा मातमी सन्नाटा

Thu, 17 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
तीनों परिवारों में होली के रंग हमेशा के लिए फीके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला कैलाशगंज निवासी किशोर शिवांक, ऋषभ, निशांत की नहर में डूबने से हुई मौत के बाद तीनों परिवारों में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवारीजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। गुरुवार को कई नेता ढांढस देने पहुंचे।
विज्ञापन

मोहल्ला कैलाशगंज निवासी  शिवांक, ऋषभ गुप्ता ,निशांत गुप्ता के शव बुधवार सुबह जिरस्मी नहर से बरामद हुए थे। तीनों दोस्त सोमवार देर रात अमांपुर से बाइक पर जा रहे थे तभी नहर में डूबकर तीनों की मौत हो गई थी।
परिवारीजनों को ढांढस बंधाने बुधवार देर रात बीजेपी संासद राजवीर सिंह घर पहुंचे। एक मोहल्ले की तीन युवकों की अचानक हादसे में मौत के बाद गुरुवार को कैलाशगंज कालोनी में मातम का सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा मृतकों के परिवार को सांत्वना देने वालों में बसपा के गजेंद्र चौहान, सपा के ब्लाक प्रमुख वजीर यादव, पूर्व विधायक अजय यादव, प्रजापालन वर्मा, विपिन वर्मा, व्यापारी नेता प्रमोद गुप्ता, हरीश गुप्ता, दिनेश वार्ष्णेय, सतीश गुप्ता, अतुल राठी, महेश वर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें