दान-पुण्य के पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक संगठनों ने शिविर लगाकर प्रसाद में खिचड़ी का वितरण किया गया। घरों में पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी पकाई गई। गुड़, तिल के लड्डू वितरित किए गए। श्रद्धालुओं ने गरीब लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए।
परंपरा के अनुसार लोगों ने मकर संक्रांति पर दान पुण्य किया। महिलाओं ने पर्व पर विशेष रूप से पूजा अर्चना की। महिलाओं ने अपने घरों की बालिकाओं दान में अलग-अलग वस्तुएं दीं। पर्व पर तिल से बने व्यंजनों का लोगों ने सेवन किया। बाजार में तिल से बनी वस्तुएं खूब बिकी। गुरुवार की शाम लोगों ने तिल से बने व्यंजनों की जमकर खरीदारी की।
सामाजिक संगठनों ने काली मंदिर, साईं मंदिर पर खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। व्यापारियों ने घंटाघर पर खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर व्यापारी सभा के जिला महामंत्री दिनेश वार्ष्णेय, युवा अध्यक्ष अलुत राठी, राकेश वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद थे।
पिलुआ में शुक्रवार को मकर संक्रांति धूमधाम के साथ मनाई गई। व्यापार मंडल ने सब्जी मंडी में खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। जबकि महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद कन्याओं को खिचड़ी खिलाकर पुण्य कमाया। मंडल के अध्यक्ष भोले जैन, सुभाष कश्यप, इंद्रजीत गुप्ता, रत्न माथुर, विकास जैन, रामदास वर्मा, विजय भट्ट सहित आदि व्यापारी मौजूद थे।