फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों खर्च फिर भी पानी की परेशानी

Sun, 26 Apr 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की आधा दर्जन बस्तियों में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए लागू की गई समग्र पेयजल योजना चार साल बाद भी लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही। चयनित आधा दर्जन बस्तियों में अभी तक पानी की एक बूंद नहीं पहुंची है। जिससे भीषण गरमी में भी यहां के बाशिंदों को पेयजल के संकट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन




नगर पालिका ने फेस-थ्री के अंतर्गत समग्र पेयजल योजना का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया था। सात करोड़ की लागत से बनने वाली इस योजना के लिए चार साल पहले पांच करोड़ रुपये शासन ने  मंजूर करके भेजा था। योजना के तहत एक अंडरग्राउंड टैंक व एक ओवरहेड टैंक, चार नलकूप के अलावा लवकुश नगर, पालनगर, गंगेश्वर कॉलोनी, सोलह बीघा, भूतेश्वर सहित इस क्षेत्र की आधा दर्जन बस्तियाें में 20 किलोमीटर पाइप लाइन भी बिछाई जानी है। योेजना के तहत चार नलकूप की बोरिंग का कार्य ही चार साल में हो सका है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी इनका उपयोग नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन



ओवर हैड टैंक के निर्माण के लिए जगह नहीं मिल पा रही। पालिका लगातार प्रयास कर रही है।
- रोहन सिंह सुपरवाइजर, नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें