फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन ने 13 मिनट में तय की 8.91 किमी की दूरी

Thu, 09 Feb 2017 12:17 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक का ‌न‌िरीक्षण करते संरक्षा आयुक्त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल पीके आचार्य ने बुधवार को इज्जतनगर मंडल के आमान परिवर्तित बरेली सिटी-रामगंगा ब्रिज रेल खंड का पुश ट्राली से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्गवर्ती सभी स्टेशनों, एएसएम पैनलों, रिले कक्षों समपारों, पुल-पुलियों, कर्व तथा रेलपथ की जांच की। रामगंगा ब्रिज से बरेली सिटी तक निरीक्षण स्पेशल ट्रेन द्वारा गति परीक्षण भी किया। इस दौरान 8.91 किमी की दूरी 13 मिनट में तय की गई।
विज्ञापन

बता दें कि इस खंड का आमान परिवर्तन कार्य जुलाई, 2014 में प्रारंभ हुआ था। करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से इस खंड पर दो बड़े पुल, एक रक्षित समपार फाटक तथा एक सीमित ऊँचाई वाला पुल बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से गोरखपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण ललित मोहन झा, मुख्य इंजीनियर निर्माण/ उत्तर रामजनम, मुख्य सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर वर्क्स बीआर विपलवी, मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर निर्माण एसएन साह, मुख्य इंजीनियर टीएमसी प्रवीण खुराना, उप रेल संरक्षा आयुक्त इंजीनियरिंग राजीव गुप्ता, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी भीम सिंह, इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय वीके गुप्ता, उप मुख्य इंजीनियर निर्माण राजीव अग्रवाल, उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर निर्माण मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें