फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से बागी हुए राहुल, महानदल से भरा पर्चा

Mon, 23 Jan 2017 11:39 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
राहुल पांडेय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमांपुर विधानसभा में विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के बागी हुए नेता राहुल पांडे ने पार्टी से बगावत का एलान कर दिया है। राहुल ने महानदल प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन सोमवार को दाखिल कर दिया। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि चाचा भतीजे की लड़ाई में समाजवादी पार्टी बर्बाद हो गई है।


गौरतलब है कि राहुल पांडे की मां अशोक पांडे काफी समय से समाजवादी पार्टी की राजनीति में सक्रिय हैं वह महिला आयोग की सदस्य भी हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह की संस्तुति पर राहुल पांडे को दो बार अमांपुर से प्रत्याशी घोषित किया गया था, लेकिन समाजवादी पार्टी के घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल का टिकट काटकर पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने लखनऊ में डेरा जमाकर समाजवादी पार्टी का टिकट पाने के  लिए काफी जोर आजमाइश की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। टिकट कटने से आहत राहुल ने चुनाव लडने का मन मना लिया, पार्टी से बगावत कर राहुल ने महानदल का दामन थाम लिया। महानदल की ओर से उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। समाजवादी पार्टी की रार पर उन्होंने साफ कहा कि पार्टी बर्बाद हो चुकी है। जो वर्षों से पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे थे उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें