फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाईयों ने केक काटा, जश्न मनाया

Wed, 01 Jul 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को सपाइयों ने सूबे के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान सपा युवजन सभा की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। इसमें लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियों को बताया गया। केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई।
विज्ञापन

शहीद पार्क से शुरू हुई साइकिल रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में जो भी घोषणाएं की थी, उनको तीन वर्ष के कार्यकाल में ही लागू कर दिखाया है। इससे विपक्ष की बेचैनी बढ़ गई है। इसके चलते वह सरकार को बदनाम करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। साइकिल रैली का आयोजन युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रजापति और प्रदेश कोषाध्यक्ष सूरजपाल यादव के नेतृत्व में किया गया। इसके बाद जीटी रोड पर सदर विधायक आशीष यादव आशू ने केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार गरीब, मजदूर और किसानों की मददगार है। सरकार उनके लिए कई योजनाएं भी संचालित कर रही है।
इस मौके पर सतेंद्र यादव, विजयपाल, संजीव यादव, सुनील यादव, मंजीत यादव, अनिल यादव, पुजारी यादव, शुभम प्रजापति, इंद्रपाल सिंह, प्रताप सिंह, बवलू प्रधान, बृजेश यादव, राजवीर सिंह, रामस्वरूप आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें