फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों से कछला तक तीन मीटर चौड़ी होगी सड़क

Sat, 06 Aug 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
चौड़ी होगी सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीर्थ नगरी सोरों से कछला गंगा बॉर्डर तक सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। 39.90 करोड़ रुपये की लागत वाली 13 किमी लंबी रोड के चौड़ीकरण का कार्य दिसंबर तक पूरा किया जाना है। 
विज्ञापन

सड़क के चौड़ीकरण का काम किमी 132 से 145 तक यानि 13 किलोमीटर तक किया जाएगा। तीन मीटर चौड़ीकरण का जिम्मा हरदयाल, प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। निर्माणदायी संस्था ने सड़क चौड़ीकरण कार्य शनिवार से शुरु कर दिया। बता दें कि मौजूदा समय में यह सड़क केवल 7 मीटर चौड़ी है। अब इसकी चौड़ाई 10 मीटर हो जाएगी। इससे स्नानपर्व आदि के दौरान लगने वाले जाम आदि की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण काम पूरा हो जाने से सोरों और कछला दोनों कस्बों के विकास को नए पंख लग जाएंगे। कहा कि ठेकेदार को दिसंबर तक प्रत्येक सूरत में काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें