फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों गेट से नदरई तक लगा आठ किमी लंबा जाम

Mon, 13 Feb 2017 12:05 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
लगा जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मतदान के अगले दिन नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त रही। इस दौरान मामों, सोरों गेट, सर्कुलर रोड से लेकर नदरई तक लगभग 8 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग कई-कई घंटे जूझने के बाद निकल सके।
विज्ञापन

चुनाव के लिए अधिग्रहित की गई निजी बसें, टेंपो आदि को छोड़ दिया गया। वहीं मतदान के दिन वाहनों की समस्या के कारण रविवार को यात्रियों की भीड़ भी थी। सुरक्षाबल के जवान भी जिले में मतदान ड्यूटी पूरी होने के बाद रविवार को दूसरे क्षेत्रों में सकुशल मतदान कराने को रवाना हुए। इन सबके कारण रविवार को सड़क पर वाहनों का मेला रहा। वाहनों की भीड़ से बदांयू-आगरा, और अलीगढ़ मार्ग पर जाम के हालात बन गए। इस दौरान सुबह पहले सर्कुलर रोड पर जाम लगा।  इसके बाद सोरों गेट से मामों तक जाम लग गया। वहीं दूसरी ओर नदरई तक जाम लग गया। करीब आठ किलोमीटर लंबे लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम का आलम यह रहा कि छोटे-बड़े सभी वाहन रेंगते दिखे। वाहन सवारों को कई-कई घंटे तक जाम में फंसे जूझते रहे।
विज्ञापन

 काफी देर तक जाम बना रहा, तो अर्धसैनिक बलों के जवान बसों से उतरकर जाम को हटवाने के लिए चौराहे पर आ गए। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की भूमिका संभाल ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें