फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी हत्याकांड: आरोपी फौजी को कस्टडी रिमांड पर लेने को पुलिस ने कोर्ट में दिया प्रार्थनापत्र

विज्ञापन
मृतका सोनी का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। निधौली रोड निवासी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने और शव नहर में फेंकने के आरोपी सेना के जवान रमाकांत को पुलिस अब कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में है। कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार को इस संबंध में न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल कर दिया है। वहीं, मृतका सोनी के शव की तलाश में हजारा नहर के जावड़ा पुल से करीब पांच किलोमीटर आगे तक गोताखोर खंगाल रहे हैं, लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली है।
घटनाक्रम मई माह का है। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर काकामई बादामपुर निवासी रमाकांत सेना में जवान है (वर्तमान तैनाती जलपाईगुड़ी)। मई में तबादले के बाद वह 28 मई को 45 दिन की छुट्टी पर घर आया था। उसकी पत्नी सोनी बच्चों की पढ़ाई के लिए एटा में निधौली रोड पर किराए का मकान लेकर रहती थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी मनमुटाव से तंग आकर 6 जुलाई को रमाकांत पत्नी को आगरा कैंटीन घुमाने के बहाने ले गया और कार में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने दोस्त अजय की मदद से शव को जावड़ा नहर में फेंक दिया और दो दिन बाद ड्यूटी पर जलपाईगुड़ी चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा
मामले में मृतका की मां सरोज देवी (निवासी मीठेपुर, करहल, मैनपुरी) ने दामाद रमाकांत और उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोतवाली नगर पुलिस आरोपी जवान को जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर एटा लाई थी। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया महिला के शव की तलाश में टीमें लगी हुई हैं और गोताखोर नहर को खंगाल रहे हैं। आरोपी जवान की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया गया है। रिमांड मंजूर होते ही आरोपी की निशानदेही पर शव और अन्य साक्ष्य बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें