फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ससुर की शुद्धि से लौट रहे दामाद की सड़क हादसे में मौत

Tue, 03 Jun 2025 05:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इसके कारण ससुर की शुद्धि से लौट रहे बाइक सवार दामाद की मौत हो गई। इसके अलावा सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से 3 लोग घायल हुए थे। इनमें से एक व्यक्ति की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मधूपुरा निवासी अभिषेक ने बताया कि सोमवार को चाचा सतीश चंद्र (48) कासगंज जिले के कस्बा दरियावगंज में ससुर की शुद्धि में शामिल होने गए थे। वहां से बाइक लेकर देर रात लौट रहे थे, तभी रास्ते में गांव नगला रंजीत थाना बागवाला के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गए। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से उनको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
वहीं दूसरी घटना में गांव मैनाठेर थाना बागवाला निवासी महेश सोमवार की सुबह एक ही बाइक पर दीपक और मिजाजीलाल के साथ गंजडुंडवारा गए थे। वहां से पथरी का दवा लेकर लौट रहे थे। रास्ते में गांव बकावली के पास ट्रक की चपेट में आने से तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सक ने दीपक और महेश की हालत को नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मंगलवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें